Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों दिलों को हंसाने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों के गंभीर दौर से गुजर रहे हैं। करोड़ों रुपये के चेक बाउंस में जेल के हवा खान के बाद अब वह दिल्ली हाई कोर्ट के सामने एक बार पेश हुए हैं। आज की यह सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि अदालत उनसे बकाया राशि के भुगतान का पूरा ‘रोडमैप’ मांगेगी। जस्टिस राजपाल से यह जानना चाहेंगे कि उन्होंने अब तक कितनी रकम जमा की है और बाकी के पैसे वह कब और कैसे चुकाएंगे।
फिर कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)
अदालत में आज होने वाली जिरह इस बात पर टिकी है कि राजपाल यादव ने पिछले आदेशों का पालन किस हद तक किया है। हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि वह अभिनेता से यह स्पष्ट जवाब चाहता है कि वह बकाया 6.5 करोड़ रुपये कब तक जमा करेंगे। राजपाल यादव कोर्ट को जो जवाब देंगे और जो हलफनामा पेश करेंगे, उसी के आधार पर उनकी अंतरिम जमानत बरकरार रहेगी या उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।
पिछली सुनवाई में हुई थी अंतरिम जमानत मंजूर (Actor Rajpal Yadav arrives at Delhi High Court)
बता दें, पिछली सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के लिए स्थिति काफी नाजुक हो गई थी। तब दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए कुछ ही घंटों का समय दिया था और 1.5 करोड़ रुपये तुरंत जमा कराने का कड़ा आदेश दिया था। जब राजपाल ने वह राशि जमा कर दी, तब जाकर अदालत ने उन्हें 18 मार्च 2026 (आज) तक की अंतरिम जमानत मंजूर की थी। आज उसी राहत की मियाद खत्म हो रही है।

राजपाल यादव ने किया है भरेंगे 9 करोड़ रुपये जुर्माना (Rajpal Yadav Today hearing in cheque bounce case)
राजपाल यादव और ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के बीच चल रहे इस विवाद में पैसों का हिसाब काफी बड़ा है। शिकायतकर्ता माधव गोपाल अग्रवाल के वकील अवनीत सिंह सिक्का के मुताबिक, राजपाल यादव ने कोर्ट में स्वीकार किया है कि उन्हें कुल 9 करोड़ रुपये का जुर्माना भरना है। अब तक के भुगतान का ब्यौरा कुछ इस तरह है—
रजिस्ट्रार जनरल के पास 75 लाख रुपये जमा किए गए।
शिकायतकर्ता के खाते में 1.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
25 लाख रुपये का एक और डिमांड ड्राफ्ट कोर्ट को दिखाया गया।

राजपाल यादव को चाहिए भुगतान की मोहलत
कुल मिलाकर राजपाल यादव अब तक 2.5 करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं। वकील का कहना है कि 9 करोड़ के कुल जुर्माने में से 2.5 करोड़ घटाने के बाद, अभी भी राजपाल को 6.5 करोड़ रुपये देने बाकी हैं। फैंस और फिल्मी गलियारे की नजरें आज की कोर्ट प्रोसीडिंग्स पर टिकी हैं। राजपाल यादव के वकील कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें किस्तों में भुगतान की मोहलत मिल जाए, ताकि उनकी एक्टिंग करियर और निजी जिंदगी पर इसका असर कम से कम हो।


