Rajpal Yadav In Tihar Jail | मुश्किल में राजपाल यादव! सलमान खान, अजय देवगन और नवाजुद्दीन आए साथ, जानें कब मिल सकती है जमानत

Rajpal Yadav In Tihar Jail | मुश्किल में राजपाल यादव! सलमान खान, अजय देवगन और नवाजुद्दीन आए साथ, जानें कब मिल सकती है जमानत
अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों को हंसाने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे अभिनेता ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। हालांकि, इस संकट की घड़ी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। सरेंडर करने से पहले उन्होंने कोर्ट में एक इमोशनल बयान दिया। राजपाल यादव ने कहा, ‘सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं, मुझे कोई सॉल्यूशन नहीं दिख रहा है। हम सब यहां अकेले हैं, मुझे इस प्रॉब्लम से खुद ही निपटना होगा।’ राजपाल यादव का बयान वायरल होने के बाद सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए। अब सलमान खान से लेकर अजय देवगन और वरुण धवन तक बॉलीवुड स्टार्स यह साबित कर रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर बेल गोल्डी ने बड़े खुलासे किए।

इसे भी पढ़ें: Anil Kapoor Film Subedar Release Date | प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को दहाड़ेंगे अनिल कपूर! ‘सूबेदार’ की रिलीज डेट का हुआ एलान

 

ये स्टार्स राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि इंडस्ट्री के कई बड़े लोग मदद के लिए आगे आए हैं। ‘कई लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए मुझसे कॉन्टैक्ट किया है। मैनेजर ने कहा, ‘सोनू सूद से लेकर सलमान खान और अजय देवगन तक, सभी ने उन्हें सपोर्ट किया है। मैंने अभी डेविड धवन से बात की। रतन नैन और वरुण धवन समेत कई स्टार्स इस मुश्किल समय में मदद के लिए आगे आए हैं, जिसके लिए राजपाल यादव बहुत शुक्रगुजार हैं।’
गोल्डी ने यह भी कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री राजपाल यादव के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी ने सपोर्ट का वादा किया है, लेकिन ये चीजें रातों-रात नहीं होतीं।

इसे भी पढ़ें: Govinda ने पत्नी Ssunita Ahuja के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर के इल्जामों को बताया गलत

 

क्या राजपाल यादव को बेल मिलेगी?

गोल्डी ने उम्मीद जताई कि राजपाल यादव को जल्द ही बेल मिल जाएगी। मैनेजर ने कहा, ‘उनकी बेल पर सुनवाई कल (12 फरवरी) होगी। हम बस उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें कल बेल मिल जाए। हमने पहले ही बेल एप्लीकेशन फाइल कर दी है। हम कल की सुनवाई के बाद ही और डिटेल्स शेयर कर पाएंगे।’

राजपाल के दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी सपोर्ट किया

सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पुराने दोस्त राजपाल यादव को इस मुश्किल समय में चुपके से सपोर्ट कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बिना बताए मदद कर रहे हैं, जो कि वह पहले भी करते आ रहे हैं। जानकारी से पता चला है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने पहले भी अपने पुराने दोस्त राजपाल यादव को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *