Rajpal Yadav movies: फेमस एक्टर और डायलॉग राजपाल यादव पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। वे हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे। 17 फरवरी को उन्हें जमानत मिल गई और इसके बाद वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने अपने पुस्तैनी गांव भी गए। अब राजपाल वापस मुंबई लौट आए हैं और अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गए हैं।
छोटा पंडित की यादगार झलक भी पेश की
राजपाल यादव को हाल ही में पैपराजी के सामने पहली बार पब्लिकली पोज देते हुए देखा गया। इसी बीच, उन्होंने अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया’ के फेमस किरदार छोटा पंडित की यादगार झलक भी पेश की, जिससे उनके फैंस की पुरानी यादें और भी ताजा हो गईं।
इतना ही नहीं, चेक बाउंस केस के बाद राजपाल यादव ने फिर से फिल्मों का रूख किया है। हाल ही में वे एक्टर अक्षय कुमार के साथ भी नजर आए, जहां उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिया। बता दें, राजपाल जल्द ही फेमस फ्रेंचाइजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगे, जिसमें परेश रावल, अक्षय कुमार और रवीना टंडन जैसे बड़े स्टार्स भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
लोन के चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए थे
इसके अलावा राजपाल अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और तब्बू जैसे स्टार्स शामिल हैं। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होगी।
बता दें, राजपाल यादव के चेक बाउंस केस की बात करें तो, साल 2010 में उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लोन लिया था। इस लोन के चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए थे। कोर्ट ने राजपाल को 2026 की शुरुआत में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसका उन्होंने पालन किया। इसके बाद में जमानत और कुछ रकम जमा करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।


