मधुबनी जिले के राजनगर राज पैलेस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर का राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी के नेतृत्व में आयोग की टीम ने गुरुवार सुबह दौरा किया। टीम पिछले दो दिनों से मधुबनी जिला के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है। मंदिरों में स्थापित मूर्तियां अब भी जीवंत राजनगर पहुंचने पर टीम ने महाराजा कामेश्वर सिंह द्वारा स्थापित मंदिरों में पूजा-अर्चना की और देवी-देवताओं के दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राज पैलेस परिसर में स्थित कई प्राचीन मंदिर और मूर्तियां रखरखाव के अभाव में जर्जर अवस्था में हैं। हालांकि मंदिरों में स्थापित मूर्तियां अब भी जीवंत प्रतीत होती हैं। इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग को इन्हें अपने अधीन लेकर आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य करना चाहिए, ताकि ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मी मौजूद इसके बाद टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर का निरीक्षण किया। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन जायसवाल ने टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बबीता कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ममता कुमारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की स्थिति बेहतर है और विभिन्न विभागों में कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। इस मौके पर उन्होंने डॉ. निरंजन जायसवाल को एक पुस्तक भी भेंट की। समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए दौरे के दौरान राजनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। आयोग की टीम ने प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। मधुबनी जिले के राजनगर राज पैलेस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर का राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी के नेतृत्व में आयोग की टीम ने गुरुवार सुबह दौरा किया। टीम पिछले दो दिनों से मधुबनी जिला के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है। मंदिरों में स्थापित मूर्तियां अब भी जीवंत राजनगर पहुंचने पर टीम ने महाराजा कामेश्वर सिंह द्वारा स्थापित मंदिरों में पूजा-अर्चना की और देवी-देवताओं के दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राज पैलेस परिसर में स्थित कई प्राचीन मंदिर और मूर्तियां रखरखाव के अभाव में जर्जर अवस्था में हैं। हालांकि मंदिरों में स्थापित मूर्तियां अब भी जीवंत प्रतीत होती हैं। इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग को इन्हें अपने अधीन लेकर आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य करना चाहिए, ताकि ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मी मौजूद इसके बाद टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर का निरीक्षण किया। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन जायसवाल ने टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बबीता कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ममता कुमारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की स्थिति बेहतर है और विभिन्न विभागों में कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। इस मौके पर उन्होंने डॉ. निरंजन जायसवाल को एक पुस्तक भी भेंट की। समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए दौरे के दौरान राजनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। आयोग की टीम ने प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।


