नालंदा के रेल यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है। दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक विनोद कुमार की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, आगामी सोमवार को राजगीर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद कौशलेंद्र कुमार दोपहर 3:10 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना करेंगे। इस ट्रेन के नियमित परिचालन से विशेष रूप से उन नौकरीपेशा लोगों, छोटे व्यवसायियों और पर्यटकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी जो शाम के समय राजगीर से पटना की ओर यात्रा करते हैं। लंबे समय से इस रूट पर एक नियमित ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे रेल मंत्रालय ने अब हरी झंडी दे दी है। लोकसभा में उठाया मुद्दा इस उपलब्धि पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जनता की निस्वार्थ सेवा करना ही उनका सच्चा कर्म और धर्म है। नालंदा की रेल समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लोकसभा में निरंतर उठाते रहे हैं और भविष्य में भी उठाते रहेंगे। राजगीर की महत्ता को देखते हुए आने वाले दिनों में यहां से कई और नई ट्रेनें शुरू होने की प्रबल संभावना है, जिसके लिए वे रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर लगातार संपर्क में हैं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार बिहार के कायाकल्प के लिए पूरी तरह संकल्पित है। नालंदा के रेल यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है। दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक विनोद कुमार की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, आगामी सोमवार को राजगीर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद कौशलेंद्र कुमार दोपहर 3:10 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना करेंगे। इस ट्रेन के नियमित परिचालन से विशेष रूप से उन नौकरीपेशा लोगों, छोटे व्यवसायियों और पर्यटकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी जो शाम के समय राजगीर से पटना की ओर यात्रा करते हैं। लंबे समय से इस रूट पर एक नियमित ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे रेल मंत्रालय ने अब हरी झंडी दे दी है। लोकसभा में उठाया मुद्दा इस उपलब्धि पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जनता की निस्वार्थ सेवा करना ही उनका सच्चा कर्म और धर्म है। नालंदा की रेल समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लोकसभा में निरंतर उठाते रहे हैं और भविष्य में भी उठाते रहेंगे। राजगीर की महत्ता को देखते हुए आने वाले दिनों में यहां से कई और नई ट्रेनें शुरू होने की प्रबल संभावना है, जिसके लिए वे रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर लगातार संपर्क में हैं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार बिहार के कायाकल्प के लिए पूरी तरह संकल्पित है।


