‘राजेश राम, अल्लावरू मुर्दाबाद, प्रदेश नेतृत्व चोर है’:कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी झूठा बब्बर शेर है’ के नारे भी लगाए; मुस्कुराते निकले बिहार प्रभारी

‘राजेश राम, अल्लावरू मुर्दाबाद, प्रदेश नेतृत्व चोर है’:कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी झूठा बब्बर शेर है’ के नारे भी लगाए; मुस्कुराते निकले बिहार प्रभारी

दरभंगा के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के सामने कार्यकर्ता ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज कार्यकर्ता को रोकने की कोशिश की। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के दफ्तर में गहमागहमी की स्थिति दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, संगठन सृजन को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू शामिल हुए थे। हंगामा कर रहे कार्यकर्ता ने राजेश राम मुर्दाबाद, कृष्णा अल्लावरू मुर्दाबाद और प्रदेश नेतृत्व चोर है, का नारा लगाया। कार्यकर्ता से जब बात करने की कोशिश की गई तो उसने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही है और टिकट वितरण में पैसों का खुला खेल चल रहा है। नाराज कार्यकर्ता ने कहा- योग्य और जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता की पहचान दरभंगा कांग्रेस के सीनियर कार्यकर्ता राम नारायण झा के रूप में की गई है। राम नारायण झा के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि योग्य और जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर चहेते लोगों को टिकट दिया जा रहा है, जिससे कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। राम नारायण झा ने बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश सिंह ने नौशाद नाम के व्यक्ति से 16 लाख रुपए लेकर विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट बेचा। राम नारायण झा ने कहा कि पार्टी में अब कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं बचा है और संगठन पूरी तरह गुटबाजी व लेन-देन का शिकार हो चुका है। कांग्रेस नेता आलोक कुमार ने भी संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए कांग्रेस नेता आलोक कुमार ने भी संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं सुनी जाती, तो इसका सीधा असर पार्टी की जमीनी पकड़ पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास खो रही है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को झूठा बब्बर शेर बताया हंगामे के दौरान कुछ नेताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘झूठा बब्बर शेर’ तक कह दिया। काफी देर तक कांग्रेस कार्यालय में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल इस पूरे मामले पर पार्टी के प्रदेश या राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दरभंगा के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के सामने कार्यकर्ता ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज कार्यकर्ता को रोकने की कोशिश की। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के दफ्तर में गहमागहमी की स्थिति दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, संगठन सृजन को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू शामिल हुए थे। हंगामा कर रहे कार्यकर्ता ने राजेश राम मुर्दाबाद, कृष्णा अल्लावरू मुर्दाबाद और प्रदेश नेतृत्व चोर है, का नारा लगाया। कार्यकर्ता से जब बात करने की कोशिश की गई तो उसने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही है और टिकट वितरण में पैसों का खुला खेल चल रहा है। नाराज कार्यकर्ता ने कहा- योग्य और जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता की पहचान दरभंगा कांग्रेस के सीनियर कार्यकर्ता राम नारायण झा के रूप में की गई है। राम नारायण झा के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि योग्य और जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर चहेते लोगों को टिकट दिया जा रहा है, जिससे कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। राम नारायण झा ने बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश सिंह ने नौशाद नाम के व्यक्ति से 16 लाख रुपए लेकर विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट बेचा। राम नारायण झा ने कहा कि पार्टी में अब कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं बचा है और संगठन पूरी तरह गुटबाजी व लेन-देन का शिकार हो चुका है। कांग्रेस नेता आलोक कुमार ने भी संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए कांग्रेस नेता आलोक कुमार ने भी संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं सुनी जाती, तो इसका सीधा असर पार्टी की जमीनी पकड़ पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास खो रही है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को झूठा बब्बर शेर बताया हंगामे के दौरान कुछ नेताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘झूठा बब्बर शेर’ तक कह दिया। काफी देर तक कांग्रेस कार्यालय में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल इस पूरे मामले पर पार्टी के प्रदेश या राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *