रजत दलाल ने गुपचुप लिए सात फेरे, दुल्हनिया संग फोटोज कीं शेयर, ढेरों सेलेब्स ने दी बधाइयां

रजत दलाल ने गुपचुप लिए सात फेरे, दुल्हनिया संग फोटोज कीं शेयर, ढेरों सेलेब्स ने दी बधाइयां

Rajat Dalal Wedding Pictures: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ से पहचान बनाने वाले फिटनेस इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी रजत दलाल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी साझा कर फैंस को चौंका दिया है। रजत ने बेहद सादगी और निजी माहौल में शादी रचाई और इसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा करते ही उनके फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई।

रजत दलाल ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें (Rajat Dalal Wedding Pictures)

रविवार को इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में रजत दलाल अपनी दुल्हन के साथ बेहद खुश नजर आए। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये रही कि शादी की तस्वीरों के साथ उन्होंने इमोशनल मैसेज लिखते हुए अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दिया, जिससे फैंस को इस नए रिश्ते की जानकारी मिली।

पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं

हालांकि शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद भी उनकी पत्नी की पहचान को लेकर रहस्य बरकरार है। रजत ने अपनी पार्टनर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन तस्वीरों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ तौर पर नजर आ रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चा तेजी से फैल गई।

कई सितारों ने रजत दलाल को दी बधाई (Rajat Dalal Wedding Pictures)

रजत दलाल के इस सरप्राइज पोस्ट के बाद उनके दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने मजाकिया अंदाज में बधाई देते हुए उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भेजीं। वहीं अभिनेत्री निक्की तंबोली ने भी कमेंट कर खुशी जाहिर की। इसके अलावा कशिश कपूर और उर्वशी ढोलकिय, फैजल शेख समेत कई सितारों ने उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार कमेंट कर इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं।

फैंस का आभार जताया

रजत दलाल ने शादी की तस्वीरें साझा करने के बाद अपने फैंस का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने उन्हें अब तक प्यार और समर्थन दिया है, उसी वजह से वह जिंदगी में आगे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों से आशीर्वाद बनाए रखने की अपील भी की।

‘द 50’ में नजर आए थे रजत दलाल

वर्कफ्रंट की बात करें तो रजत दलाल हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब शादी की खबर के बाद उनके प्रशंसक उनकी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *