‘डॉन 3’ में रजत बेदी की एंट्री:दावा- फरहान ने विक्रांत की जगह एक्टर को कास्ट किया, रणवीर की जगह ऋतिक के नाम की अफवाहें

‘डॉन 3’ में रजत बेदी की एंट्री:दावा- फरहान ने विक्रांत की जगह एक्टर को कास्ट किया, रणवीर की जगह ऋतिक के नाम की अफवाहें

फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। रणवीर सिंह इस फिल्म में डॉन का लीड रोल निभाने वाले थे, हालांकि धुरंधर की सक्सेस के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। कियारा आडवाणी और विक्रांत मैसी भी प्रोजेक्ट छोड़ चुके हैं। अब दावा किया जा रहा है कि वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फेम रजत बेदी को विक्रांत की जगह कास्ट करने पर विचार हो रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स खबर के मुताबिक फरहान अख्तर ने फिल्म के एक महत्वपूर्ण रोल के लिए रजत बेदी से बात कर चुके हैं।​ हिंदुस्तान टाइम्स खबर ने एक करीबी सोर्स के हवाले से खबर छापा है कि फरहान अख्तर ने रजत बेदी को उसी अहम किरदार के लिए चुना हैं, जो पहले विक्रांत मैसी निभाने वाले थे। इस बारे में फरहान अख्तर और रजत बेदी आधिकारिक बातचीत हो चुकी है। जुलाई 2025 में बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रांत ने रोल में डेप्थ न होने और ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत से फिल्म छोड़ी। रिपोर्ट्स में आदित्य रॉय कपूर और विजय देवरकोंडा के नाम भी आए, लेकिन कोई कन्फर्मेशन नहीं। रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद ऋतिक रोशन के लीड रोल की अफवाहें भी हैं। बता दें कि रजत बेदी ने आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से लंबे समय के बाद स्क्रीन पर वापसी की। यह उनकी कमबैक के रूप में चर्चित रही, जिसमें वे जराज सक्सेना के किरदार में नजर आए। इससे पहले आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कोई मिल गया’ में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *