अबोहर में राजस्थान का नशा तस्कर अरेस्ट:बाइक पर लेकर जा रहा था चरस, करता है खेतीबाड़ी, पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी

अबोहर में राजस्थान का नशा तस्कर अरेस्ट:बाइक पर लेकर जा रहा था चरस, करता है खेतीबाड़ी, पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी

अबोहर के सीआईए स्टाफ पुलिस ने शनिवार को राजस्थान के एक व्यक्ति को करीब एक किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कासो अभियान के तहत की गई नाकेबंदी के दौरान हुई। बहाववाला के प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि कासो अभियान के तहत सभी सीमाओं पर नाकेबंदी की गई थी। सीआईए स्टाफ के एएसआई हरमंदिर सिंह गांव दोदा कुलार के निकट नाके पर मौजूद थे। पुलिस टीम ने राजस्थान की ओर से एक बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका। उसकी बाइक के बैग की तलाशी लेने पर एक लिफाफे में से लगभग एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कल कोर्ट में किया जाएगा पेश पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हबीब खान निवासी खैरुवाला, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस अब हबीब खान को कल कोर्ट में पेश करेगी और उसका पुलिस रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान उससे यह पूछताछ की जाएगी कि वह इतनी भारी मात्रा में अफीम कहां से लाया था और उसे कहां सप्लाई करना था। फिलहाल, थाना बहाववाला पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने हबीब खान को बाइक सहित काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 18, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक छोटा जमींदार है और जो कि खेतीबाड़ी करता है। इस पर पहले कोई मामले दर्ज है या नहीं वह इसको रिमांड पर लेकर पूछताछ में पता चलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *