Rajasthan Weather Update: 10 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, माउंट आबू-फतेहपुर माइनस, 15 शहरों में पारा 5 डिग्री से कम

Rajasthan Weather Update: 10 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, माउंट आबू-फतेहपुर माइनस, 15 शहरों में पारा 5 डिग्री से कम

Rajasthan Weather Update: जयपुर: राजस्थान में सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार को 15 शहरों में रात का पारा पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया।

बता दें कि माउंट आबू और फतेहपुर में पारा दूसरे दिन माइनस में रहा। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री रहा। इसके अलावा फतेहपुर में पारा माइनस 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सात शहरों में पारा जमाब बिंदू के करीब रहा।

मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को झुंझुनूं, सीकर, चूरू और डीडवाना-कुचामन में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया।
मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को अलवर, भरतपुर, डीग, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पाला गिरने से फसलें बर्बाद

कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन के साथ फसलें भी प्रभावति हुई हैं। रात को पाला पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। नागौर में रविवार रात को रोल क्षेत्र में पाला गिरने से सैकड़ों हेक्टेयर में खड़ी चना, तारामीरा, रायड़ा और सरसों सहित अन्य फसलें नष्ट हो गई।

Rajasthan Weather Update

तीव्र सर्दी के कारण खेतों की मेड़ पर लगे पेड़-पौधे तक झुलस गए। नवलगढ़ में लगातार दूसरे दिन सोमवार को जमे पाले के कारण क्षेत्र में टमाटर, मिर्ची और बैंगन सहित सब्जी की फसलें नष्ट हो गई। सरसों और चना की फसलों में भारी खराबा देखा गया।

Rajasthan Weather Update

मौसम केंद्र की ओर से जारी किया गया अलर्ट

प्रदेश के जिलों में रेड अलर्ट को देखते हुए मौसम केंद्र की ओर से जिला प्रशासन को अलर्ट भेजा जाता है। साथ ही मौसम केंद्र की ओर सर्दी से बचाव और फसलों से संबंधी एडवाइजरी जारी की जाती है। जिला कलक्टरों की ओर से इस आधार पर जिले में आवश्यक निर्णय लिए जाते हैं।

Rajasthan Weather Update

इन शहरों में रात का पारा पांच डिग्री से कम

अलवर : 2.6
पिलानी : 1.6
सीकर : 2
जैसलमेर : 2.5
माउंट आबू : 4.2
चूरू : 1.3
श्रीगंगानगर : 1.4
नागौर : 2.4
सिरोही : 3.9
करौली : 1.5
दौसा : 2.6
लूणकरणसर : 0.4
झुंझुनूं : 2.7
पाली : 4.2
जयपुर : 7.6

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *