Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज ठंडा, राजधानी में रात के साथ दिन भी सर्द

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज ठंडा, राजधानी में रात के साथ दिन भी सर्द

– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में और बढ़ेगा सर्दी का जोर

जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर में अब मौसम सर्द है। रातों के साथ-साथ अब दिन में भी सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। हालांकि आज सवेरे धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। वहीं परकोटे के बजाय जयपुर के बाहरी इलाकों में सर्दी का जोर ज्यादा है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही कोहरा भी छाया रहा। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में सर्दी का जोर जयादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कई स्थानों पर कोहरा देखने को मिला। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *