Rajasthan Weather : जयपुर में गलन बढ़ी, हल्के बादल छाने से ठंडक में हुआ और इजाफा

Rajasthan Weather : जयपुर में गलन बढ़ी, हल्के बादल छाने से ठंडक में हुआ और इजाफा

– मौसम विभाग ने कहा, अभी रहेगा शीतलहर का दौर

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे हल्के बादल छाए रहे। हालांकि आज सवेरे कोहरा नहीं रहा, लेकिन बादलों की वजह से ठंड और बढ़ गई। आज सवेेरे गलन महसूस हुई। इस कारण लोग कांपते हुए नजर आए। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। वहीं जयपुर सहित पूर्वी संभाग व मेवाड़ अंचल के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में इन दिनों सर्दी का सितम जोरों पर है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुार, आज श्रीगंगानगर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम व अ​धिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं राजधानी जयपुर में आज सवेरे हल्के बादल दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *