Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ, गलन बरकरार, हल्के बादल छाए रहेंगे

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ, गलन बरकरार, हल्के बादल छाए रहेंगे

– मौसम विभाग ने जताई मौसम में बदलाव की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे सर्यदेव मेहरबान रहे, लेकिन गलन बरकरार रहने की वजह से ठिठुरन बनी रही। वहीं आज राजधानी जयपुर में हल्के बादल छाए रहेगे। इसके असर से सर्दी का जोर फिर से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखवाटी अंचल, मारवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों व सरहदी जिलों में रात व दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। आज अलवर, दौसा, जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *