Rajasthan Special Trains : रेलवे ने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यशवंतपुर से बीकानेर के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि ये ट्रेनें वाया जयपुर संचालित होंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 से 25 मार्च तक (03 ट्रिप) यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार सुबह 7 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार को सुबह 6.45 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी और उसी दिन दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
वहीं, बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 से 28 मार्च तक (03 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक शनिवार रात 1 बजे रवाना होगी। यह रविवार सुबह 8.40 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी और सोमवार सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
आवाजाही में स्टॉपेज
आवाजाही के दौरान यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू रतनगढ़ और श्रीडूंगरगढ़ समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन 15 से 28 अप्रैल तक रद्द
बीकानेर मंडल के चूरू सादुलपुर रेलखंड के मध्य अगले महीने दुधवाखारा-हड़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते करीब तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 15 से 28 अप्रैल तक हनुमानगढ़ जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा। इसी प्रकार 15 से 28 अप्रैल के बीच अलग-अलग श्रेणी में रेवाड़ी-बीकानेर, हिसार-रेवाड़ी सवारी समेत छह जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं बीकानेर-हिसार, जोधपुर-हिसार समेत 22 ट्रेनें आशिक रूप से रद्द रहेंगी। इसके अलावा, 29 ट्रेनें बदले हुए रूट से संचालित की जाएंगी।


