Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान रीको में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जान लें क्या है जरुरी योग्यता

Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान रीको में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जान लें क्या है जरुरी योग्यता

Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। राज्य की प्रमुख औद्योगिक संस्था राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। लंबे समय से अवसर का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह मौका काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तय की गई है। यानी उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए सीमित समय है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें।

Rajasthan RIICO Recruitment 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती

जारी सूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 98 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), ड्राफ्ट्समैन और कुछ अन्य टेक्निकल पद शामिल हैं। अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

RIICO Recruitment 2026 Eligibility: पद के अनुसार योग्यता अलग

जूनियर इंजीनियर पद के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है।
सहायक लेखाधिकारी बनने के लिए अभ्यर्थी का कॉमर्स में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही लेखा-जोखा की अच्छी समझ भी अपेक्षित है।
जूनियर असिस्टेंट पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उनके पास कंप्यूटर का बेसिक सर्टिफिकेट, जैसे RSCIT, होना चाहिए।
ड्राफ्ट्समैन और अन्य तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है।

RIICO Bharti: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थी RIICO की आधिकारिक वेबसाइट riico.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक सर्टिफिकेट, फोटो और अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *