Rajasthan Pradhan Salary: राजस्थान में प्रधान को कितना वेतन मिलता है?

Rajasthan Pradhan Salary: राजस्थान में प्रधान को कितना वेतन मिलता है?

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य में 15 अप्रैल 2026 तक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव संपन्न कराए जाने की संभावना है। इसके लिए वार्ड और पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी के अनुसार, पंच और सरपंच पदों के चुनाव 20 मार्च 2026 तक कराए जा सकते हैं, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव अप्रैल में आयोजित हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में प्रधान को कितनी सैलरी मिलती है? आइये जानते हैं।

Rajasthan Pradhan Salary: प्रधान को कितनी मिलती है सैलरी?

अप्रैल 2025 से राजस्थान में प्रधान का मासिक मानदेय बढ़कर 11689 रुपये हो चुका है। पहले यह 15,180 रुपये था। इसके अलावा पंचायत में कई कार्य करवाने के लिए भी फंड ग्राम प्रधानों को मिलता है।

Rajasthan Pradhan Work: प्रधान का मानदेय और जिम्मेदारियां

राजस्थान में प्रधान को राज्य सरकार की ओर से मासिक मानदेय दिया जाता है। यह राशि पंचायत के वर्ग और आबादी के आधार पर तय होती है। इसके अलावा, उन्हें बैठकों और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए भत्ते भी मिलते हैं। इस फंड का उपयोग गांव में सड़क निर्माण, नालियों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *