Rajasthan Politics : जोशी का राज्यपाल कटारिया पर पलटवार, लिखा 11 पेज का लेटर, लगाए गंभीर आरोप

Rajasthan Politics : जोशी का राज्यपाल कटारिया पर पलटवार, लिखा 11 पेज का लेटर, लगाए गंभीर आरोप

Rajasthan Politics : भाजपा में चल रहा शीत युद्ध अब खुलकर सामने आ गया है। जहां पिछले दिनों पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मीडिया से मुखातिब होकर खुद पर लगे आरोपों का जवाब दिया था, वहीं इशारे में पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी को घेरा था। चार दिन बाद अब धर्मनारायण जोशी मुखर हुए है। उन्होंने 11 पेज की चिट्ठी लिखी है। पत्र राज्यपाल कटारिया को भेजने के साथ ही सार्वजनिक किया है।

राज्यपाल का सवाल था कि मावली के पूर्व विधायक जोशी ने एक चुनाव के बाद सीट छोड़ दी थी। जोशी ने कहा कि मैंने जीतकर सीट छोड़ी। उन्होंने कहा कि रणछोड़ मैं नहीं, आपने हार के डर से सीट छोड़ी थी। मैं 15 साल तक क्षेत्र में सक्रिय रहा। आपने (गुलाबचंद कटारिया) मुझे हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आपने 2013 में मेरा टिकट कटवाया था। 2008 में मेरे विरुद्ध कांग्रेस प्रत्याशी को आर्थिक सहयोग दिलाने के आरोपों पर आज तक मौन क्यों है? आपने मुझे टारगेट किया, इसलिए पत्र लिखना जरूरी हो गया है।

आरोपों की चार्जशीट (जोशी के दावे)

1- 2003 में संगठन मंत्री रहते विरोध, काम न करने की चेतावनी।
2- विधानसमा कार्य में बाधा और लगातार हस्तक्षेप।
3- चुनाव फंड प्रबंधन में वित्तीय आरोप लगाने का प्रयास।
4- वसुंधरा राजे के खिलाफ गुटबंदी बैठकों के आरोप।
5- राजसमंद में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को फायदा पहुंचाने का दावा-
6- 2019 में प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप।

शपथ समारोह में जाने वालों का खर्च प्रदेश पर

फरवरी, 2023 में आपने असम के राज्यपाल पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण में परिजन, समर्थकों की गुवाहाटी यात्रा का खर्च राजस्थान विधानसभा के चार विधायकों के व्यक्तिगत विधायक यात्रा मद से डाला गया विधायक फूलसिंह मीणा के मद से 1.12 लाख रुपए, अमृतलाल मीणा मद से 9.68 लाख रुपए, बाबूलाल खराड़ी के मद से 5.68 लाख रुपए, प्रताप गमेती के मद से 3.81 लाख रुपए को मिलाकर कुल 20.31 लाख खर्च राजस्थान पर डाला गया।

भाजपा की जड़ों में डाला तेजाब

1- राजसमंद में जिला प्रमुख पद के उपचुनाव में आपके समर्थकों ने क्रॉस वोटिंग करके कांग्रेस का प्रमुख बना दिया।
2- सांवलियाजी में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का बहिष्कार किया गया।
3- पूर्व विधायक रणधीरसिंह भींडर व मान्धाता सिंह देवगढ़ के विरुद्ध योजनाबद्ध विरोध कराया।
4- वर्ष 2019 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के साथ आपके खास कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *