Rajasthan Panchayat News : सागवाड़ा पंचायत समिति की चेतावनी, पदोन्नति नहीं तो काम नहीं, सौंपा ज्ञापन

Rajasthan Panchayat News : सागवाड़ा पंचायत समिति की चेतावनी, पदोन्नति नहीं तो काम नहीं, सौंपा ज्ञापन

Rajasthan Panchayat News : डूंगरपुर के सागवाड़ा पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि पदोन्नति नहीं तो काम नहीं। इसके साथ ही ग्राम विकास अधिकारी संघ ने निर्णय लिया है कि शुक्रवार को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित नहीं होंगी। साथ ही पदोन्नति नहीं होने पर 23 मार्च को सभी जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा और 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

समिति के ग्राम विकास अधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 के उल्लंघन के कारण शुक्रवार को विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की पदोन्नतियों को लेकर विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा है। कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से षड्यंत्रपूर्वक पदोन्नतियां रोकी जा रही हैं, जबकि अन्य संवर्ग की पदोन्नतियां नियम विरुद्ध की जा रही हैं। इस संबंध में संगठन ने मार्च-अप्रैल 2025 में आंदोलन शुरू किया था, जिसे 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर के कारण राष्ट्रहित में स्थगित कर दिया गया।

ज्ञापन में आरोप है कि विभाग अधिनियम की धारा 8 का उल्लंघन करते हुए बार-बार एकल एजेंडे की ग्राम सभाएं 24 घंटे के शॉर्ट नोटिस पर आयोजित करने के आदेश दे रहा है। जबकि प्रावधान के अनुसार सामान्य ग्राम सभा के लिए 16 कार्य दिवस और विशेष ग्राम सभा के लिए तीन कार्य दिवस पूर्व एजेंडा जारी होना चाहिए।

अल्प समय में प्रचार-प्रसार संभव नहीं

विभाग ने 19 मार्च को आदेश जारी कर 20 मार्च को ही विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभा में न्यूनतम 10 प्रतिशत वयस्क मतदाताओं की उपस्थिति आवश्यक होती है, जिसमें प्रत्येक श्रेणी के 10 प्रतिशत मतदाता शामिल हों। इतने अल्प समय में प्रचार-प्रसार संभव नहीं है, जिससे ग्राम सभाएं औपचारिकता बनकर रह जाती हैं।

विशेष ग्राम सभाएं आयोजित नहीं होंगी

ग्राम विकास अधिकारी संघ ने निर्णय लिया है कि शुक्रवार को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित नहीं होंगी। साथ ही पदोन्नति नहीं होने पर 23 मार्च को सभी जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा।

8 अप्रैल को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव

इसके साथ ही संघ ने निर्णय लिया 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान विरेंद्र जैन, निलेश जोशी, जयंत भावसार, नारायणलाल लुहार और विनोद गुप्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *