Rajasthan Night Market Plan: सरकार का 24×7 बाजार खोलने का प्लान; अब तक नाइट मार्केट का फाइनल ड्राफ्ट ही नहीं तैयार

Rajasthan Night Market Plan: सरकार का 24×7 बाजार खोलने का प्लान; अब तक नाइट मार्केट का फाइनल ड्राफ्ट ही नहीं तैयार

Night Economy Boost: केंद्र सरकार के ईज ऑफ डूडंग बिजनस (ईओडीबी) के तहत राजस्थान में बाजार 24 घंटे खोलने की बजट घोषणा को लेकर पिछले कुछ दिनों से श्रम विभाग ने कवायद शुरू की है, लेकिन अभी तक प्रारूप को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी ड्राफ्ट के अंतिम रूप लेने में समय लगेगा, जिसके चलते योजना धरातल पर उतरने में फिलहाल वक्त लगना तय है। वहीं व्यापारी वर्ग सरकार के रात्रि बाजार की ओर कदम बढ़ाने के फैसले से उत्साहित हैं।

अभी तक अधिसूचना ही जारी नहीं

श्रम विभाग ने अधिकृत तौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में दुकान एवं वाणिज्यिक संस्थानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दिए जाने संबंधी घोषणा की गई थी, जिसकी पालना में अधिसूचना जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। श्रम विभाग का कहना है कि 24 घंटे बाजार खुलने से कर्मचारियों के अधिक काम करने पर वेतन अधिक मिल सकेगा, वहीं व्यापार में वृद्धि तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।

अब दुकानों व मॉल में 10 घंटे काम, महिलाएं कर सकेंगी रात को काम

कानून में संशोधन कर बीते सप्ताह राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू किया है, इससे अब कर्मचारियों से एक दिन में 9 के बजाय 10 घंटे तक काम लिया जा सकेगा। अब तक कानून अध्यादेश के माध्यम से लागू था, ऐसे में कानून को 17 दिसंबर 2025 से लागू किया गया है। इससे संबंधित विधेयक हाल ही विधानसभा के बजट सत्र में पारित किया गया था।

ये होंगे बड़े बदलाव

  • काम के घंटे 9 से बढ़कर 10 घंटे हुए
  • ओवरटाइम सीमा 50 से बढ़कर 144
  • बच्चों-किशोरों की न्यूनतम उम्र 12 से बढ़ाकर 14 वर्ष

यह बोले व्यापारी

हम जयपुर में 24 घंटे मॉल, रेस्टोरेंट और बाजार खुला रखने के फैसले का स्वागत करते हैं, इससे जयपुर में व्यापार और रोजगार दोनों में वृद्धि होगी।

  • सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष, फोर्टी

बहुत से देशों में 24 घंटे बाजार खुले रहते हैं, इससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों को यातायात और पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। लोग रात में भी जाकर खरीदारी कर सकेंगे।

  • हेमंत प्रभाकर, महासचिव, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राजस्थान

जयपुर में 24 घंटे व्यापार के लिए बाजार खुले रखने के लिए जयपुर के व्यापारी पूरी तरह तैयार हैं, हालांकि शहर पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना पड़ेगा।

  • सुरेश सैनी, महामंत्री, जयपुर व्यापार महासंघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *