Rajasthan Murder: राजस्थान में चांदी के लिए कत्ल, दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काटे, इलाके में फैली सनसनी

Rajasthan Murder: राजस्थान में चांदी के लिए कत्ल, दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काटे, इलाके में फैली सनसनी

सवाईमाधोपुर। जिले के बौंली क्षेत्र में मंगलवार दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोडयाई गांव में खेत में बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने निर्ममता से हत्या कर दी। धारदार हथियार से किए गए हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

खेत में किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रोजाना की तरह खेत में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। लूट की नीयत से बदमाशों ने महिला के पैर काट दिए और उसके पहने हुए चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है और पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह वीडियो भी देखें

गिरफ्तारी की मांग

इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *