Rajasthan Home Guard Physical Date: इस तारीख से राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 शारीरिक परीक्षा शुरू, जानें डिटेल्स

Rajasthan Home Guard Physical Date: इस तारीख से राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 शारीरिक परीक्षा शुरू, जानें डिटेल्स

Rajasthan Home Guard Physical Date: राजस्थान में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती 2026 की शारीरिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अब अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) का आयोजन 16 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा। इस भर्ती लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक लिए गए थे।

Rajasthan Home Guard Vacancy 2023: इतने पदों पर होनी है भर्ती

कुल 3842 पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें शहरी क्षेत्र के लिए 3545 होमगार्ड स्वयंसेवक और सीमा गृह रक्षक के लिए 297 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह शारीरिक परीक्षण और विशेष योग्यता के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के 25 अंक तय किए गए हैं, जबकि विशेष योग्यता के लिए 20 अंक मिलेंगे। यानी कुल 45 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Rajasthan Home Guard Bharti: इन जिलों में होगा शारीरिक टेस्ट

फिजिकल परीक्षा का आयोजन प्रदेश के नौ जिलों में किया जाएगा। इनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर शामिल हैं। अलग-अलग जिला प्रशिक्षण केंद्रों, उपकेंद्रों और सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में यह परीक्षा कराई जाएगी।

Rajasthan Home Guard Physical: जान लें डिटेल्स

प्रदर्शन समय प्राप्त अंक
3 मिनट 30 सेकंड तक 15 अंक
3 मिनट 45 सेकंड तक 10 अंक
4 मिनट तक 5 अंक
4 मिनट से अधिक 0 अंक
प्रदर्शन समय प्राप्त अंक
3 मिनट 30 सेकंड तक 15 अंक
3 मिनट 50 सेकंड तक 10 अंक
4 मिनट 10 सेकंड तक 5 अंक
4 मिनट 10 सेकंड से अधिक 0 अंक
चिन अप की संख्या प्राप्त अंक
10 चिन अप 10 अंक
7 चिन अप 7 अंक
5 चिन अप 5 अंक
5 से कम 0 अंक
दूरी प्राप्त अंक
16 फीट 10 अंक
15 फीट 7 अंक
14 फीट 5 अंक
14 फीट से कम 0 अंक
मापदण्ड सामान्य क्षेत्र (पुरुष) सामान्य क्षेत्र (महिला) बारां जिले के सहरिया हेतु (पुरुष) बारां जिले के सहरिया हेतु (महिला)
न्यूनतम ऊँचाई 168 से.मी. 152 से.मी. 160 से.मी. 145 से.मी.
सीना (केवल पुरुषों के लिए) बिना फुलाए – 81 से.मी.
फुलाने पर – 86 से.मी.
(कम से कम 5 से.मी. फुलाव)
लागू नहीं बिना फुलाए – 74 से.मी.
फुलाने पर – 79 से.मी.
(कम से कम 5 से.मी. फुलाव)
लागू नहीं
वजन (केवल महिलाओं के लिए) लागू नहीं 47.5 कि.ग्रा. लागू नहीं 43 कि.ग्रा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *