Rajasthan Holi : सीएम भजनलाल बोले, त्योहार सभी बाधाओं को दूर करे, अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात

Rajasthan Holi : सीएम भजनलाल बोले, त्योहार सभी बाधाओं को दूर करे, अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात

Rajasthan Holi : राजस्थान में आज होलिका दहन मनाया जा रहा है। वहीं होली 3 या 4 मार्च को मनेगी। इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा व कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने जनता को होलिका दहन की शुभकामनाएं दी। वहीं राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने होलिका दहन-धुलण्डी पर बधाई-शुभकामनाएं साथ-साथ दी।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि धर्म की विजय के प्रतीक होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! जिस प्रकार अग्नि बुराई को जलाकर राख कर देती है, वैसे ही यह त्योहार आपके जीवन की सभी बाधाओं को दूर करे। उमंग का यह पर्व आपके परिवार में खुशियां लेकर आए।

राज्यपाल बागडे ने दी होलिका दहन-धुलण्डी पर बधाई-शुभकामनाएं

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रंगों के पर्व होलिका दहन एवं धुलण्डी (2-3 मार्च) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली रंग अबीर के जरिए उमंग और उत्साह को प्रकट करने के साथ परस्पर सद्भाव से मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। यह भक्त प्रहलाद की भक्ति की विजय के रूप में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है।

राज्यपाल बागडे ने राग-रंग-संग उल्लास के इस पर्व पर सभी की खुशहाली की कामना की है। उन्होंने रंगों के इस पर्व को आपस में हिल मिलकर मनाने का आह्वान करते परस्पर बंधुता, प्रेम और सद्भाव के लिए सतत कार्य करने की अपील की है।

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं – अशोक गहलोत

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय तथा नकारात्मकता के अंत का संदेश देने वाले पावन पर्व होलिका दहन के शुभ मौके पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

अशोक गहलोत ने आगे कहा यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जब आस्था एवं विश्वास हमारी शक्ति बनते हैं तो बड़े से बड़े संकट पर विजय पाई जा सकती है। कामना करता हूं कि होलिका दहन का यह पर्व सभी के लिए खुशियां लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *