राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों के साथ राजस्थान लोक सेवा आयोग को नई भर्तियों का इंतजार है। फरवरी में राज्य का 2026-27 का बजट आएगा। इसमें भर्तियों की घोषणा होंगी। खासतौर पर आरएएस और अधीनस्थ सेवा, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और अन्य भर्तियां अहम हैं।
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं-साक्षात्कार आरपीएससी के माध्यम से होती हैं। फरवरी में 2026-27 का बजट जारी होगा। इसमें नई भर्तियों की घोषणा के बाद कार्मिक विभाग और सरकार अभ्यर्थना भेजने में जुटेंगे।
किस साल में कितनी भर्तियां
- वर्ष 2018 – 18 हजार
- वर्ष 2019 – 12 हजार 500
- वर्ष 2020 – 8 हजार 100
- वर्ष 2021 – 6 हजार 540
- वर्ष 2022 – 10 हजार 300
- वर्ष 2023 – 17 हजार 350
- वर्ष 2024 – 11 हजार 205
- वर्ष 2025 – 13 हजार 394
आरएएस भर्ती अहम
1096 पदों की भर्ती के लिए आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2024 मिली थी। अब 2025-26 की आरएएस भर्ती मिलनी है। संभवत : 700 से 900 तक पद हो सकते हैं।
पिछले साल मिलीं यह अभ्यर्थनाएं
- लेक्चरर आयुर्वेद ( आयुर्वेद विभाग ) – 8 पद
- डिप्टी कमांडेंट ( गृह रक्षा विभाग ) – 04 पद
- सहायक विद्युत निरीक्षक ( ऊर्जा विभाग ) – 9 पद
- जूनियर केमिस्ट ( जलदाय विभाग ) – 13 पद
- सहायक कृषि अभियंता ( कृषि विभाग ) – 281 पद
- पशुपालन विभाग ( पशु चिकित्सा अधिकारी ) – 1100 पद
- उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर ( गृह ग्रुप-1 ) विभाग – 1015
- प्राध्यापक एवं कोच ( स्कूल शिक्षा विभाग ) – 3225
- वरिष्ठ अध्यापक ( माध्यमिक शिक्षा विभाग ) – 6500
- कनिष्ठ विधि अधिकारी ( जेडीए ) -12 पद
- प्राध्यापक कृषि (स्कूल शिक्षा)-500 पद
- सहायक आचार्य ( कॉलेज शिक्षा ) -574 पद
- सांख्यिकी अधिकारी ( सांख्यिकी विभाग ) – 113 पद
- संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता-)-12 पद
- सहायक निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी-28 पद


