Rajasthan Crime: जिस नाबालिग लड़की का बलात्कार करने पर गया था जेल, अब उसी का अपहरण कर ले गया आरोपी

Rajasthan Crime: जिस नाबालिग लड़की का बलात्कार करने पर गया था जेल, अब उसी का अपहरण कर ले गया आरोपी

Sikar Crime News: सीकर जिले में एक परिवादी ने 17 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। परिवार ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें एक आरोपी उनकी बेटी को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

बता दें कि आरोपी पिछले साल नाबालिग के साथ बलात्कार कर चुका है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। परिवादी पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ती है।

पिता के मुताबिक, 23 दिसंबर सुबह करीब 9:45 बजे उनका बेटा बच्ची को कॉलेज छोड़ कर आया था। कॉलेज का टाइम पूरा होने के बाद भी बेटी घर पर नहीं पहुंची तो परिवार ने आसपास में तलाश की।

सीसीटीवी फुटेज में ले जाते हुए दिखा

24 दिसंबर को परिवार ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें एक लड़का नाबालिग को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि 24 साल की उम्र का लड़का नाबालिग को बहला-फुसलाकर और दबाव बनाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया।

पहले भी दुष्कर्म कर अश्लील फोटो ले लिए थे

परिवादी ने बताया कि आरोपी लड़के ने अप्रैल 2024 में भी नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो भी ले लिए थे। उस समय मामला दर्ज करवाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भी पेश किया था।

पिता के मुताबिक, उस समय आरोपी को जेल भी हुई थी। अब एक बार फिर आरोपी लड़का न्यूड फोटो को वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को अपने साथ ले गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *