Rajasthan Crime: कभी चाय की दुकान पर करता था काम, फिर ऐसे बना कुख्यात शराब माफिया; अब दुबई में पकड़ा गया

Rajasthan Crime: कभी चाय की दुकान पर करता था काम, फिर ऐसे बना कुख्यात शराब माफिया; अब दुबई में पकड़ा गया

Sikar News: सीकर जिले का कुख्यात शराब माफिया अनिल पांड्या आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। गुजरात एटीएस के इनपुट पर उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से लुक आउट नोटिस जारी था। अब विदेश मंत्रालय उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुट गया है।

अनिल पांड्या ने गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था और वह पिछले करीब दो दशकों से अवैध धंधे में सक्रिय था। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के अनुसार अनिल पांड्या पर अकेले सीकर जिले में ही 39 मुकदमे दर्ज हैं।

गुजरात-हरियाणा में भी कई केस दर्ज

इसके अलावा गुजरात, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं। वह न केवल शराब तस्करी बल्कि जमीनों पर अवैध कब्जों में भी शामिल रहा है।

कभी चाय की दुकान पर करता था काम

फतेहपुर तहसील के खाजी का बास रूपनगर निवासी अनिल पांड्या ने शुरुआत में चाय की दुकान पर काम किया था। वर्ष 2012 में बिरजू ठेकेदार हत्याकांड में उसका नाम सामने आया और गिरफ्तारी के बाद वह सांचौर जेल से साथियों के साथ फरार हो गया।

फरारी के दौरान बड़े शराब माफियाओं के संपर्क में आया

फरारी के दौरान वह बड़े शराब माफियाओं के संपर्क में आया और गुजरात सहित कई राज्यों में तस्करी शुरू कर दी। गुजरात में शराबबंदी के बावजूद पांड्या ने वहां मजबूत तस्करी नेटवर्क बनाया। उसके नेटवर्क में जगदीश प्रसाद और तौफीक नजीर खान जैसे कई नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *