Rajasthan Budget 2026 राजस्थान के जल्द आने वाले बजट को लेकर बुधवार को राजस्थान पत्रिका कार्यालय में Rajasthan Patrika Talk Show का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों, व्यापारियों और विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स ने अपनी राय रखी और बताया कि आगामी बजट से क्या उम्मीदें हैं। टॉक-शो में स्कॉलरशिप, रोजगार , स्टार्टअप सपोर्ट, इंफ्रास्ट्रेक्चर डवलपमेंट, विरासत संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी एक्सपर्ट्स ने अपनी बात रखी। उन्होंने शिक्षा के साथ रोजगार को प्राथमिकता देने की मांग उठाई। कौशल विकास और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बजट में शामिल करने पर जोर दिया। गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के साथ साथ गांवों से पलायन रोकने के लिए ठोस उपायों की जरूरत बताई।
Rajasthan Budget 2026 राज्य के आगामी बजट पर Experts के साथ खास चर्चा Patrika Talk Show


