अलवर। राजस्थान बजट में अलवर शहर को कम और नए जिले खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड़ पर मेहरबानी ज्यादा दिखाई गई है। अलवर व भिवाड़ी को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। इन दोनों शहरों के अलावा अन्य शहरों को 1020 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसी तरह कुशालगढ़ तिराहे से थैंक्यू बोर्ड वाया भर्तृहरि तक सड़क निर्माण होगा।
अलवर में नई जेल के साथ ही वर्तमान जेल में आधुनिक मुलाकात कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। अलवर व राजगढ़ में पानी की समस्या दूर करने के लिए बजट मंजूर किया गया है। सड़क तंत्र को मजबूत करने के लिए भी बजट में सरकार ने पैसा आवंटित किया है। हालांकि अलवर को संभाग बनाने की घोषणा इस बार भी पूरी नहीं होने से हताशा हाथ लगी है।
जानें बजट में अलवर, खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड़ को क्या मिला?
1. अलवर दक्षिण में पुलिस का नया सीओ कार्यालय।
2. अलवर, भिवाडी, कोटा, चूरू, पाली, नागौर में बाढ़ सुरक्षा पर 1020 करोड़ खर्च होंगे।
3. खैरथल-तिजारा के मुंडावर, कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराणा में औद्योगिक पार्क।
4. एनसीआर क्षेत्र के थानागाजी, बहरोड़, नीमराणा, तिजारा में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन खुलेंगे।
5. अलवर के सामान्य अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र।
6. खैरथल-तिजारा में 5 करोड़ की लागत से डाक बंगला बनेगा।
7. अलवर के गोविंदगढ़ में पुलिस इकाइयों की स्थापना होगी।
8. खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड़ में अभय कमांड सेंटरों की स्थापना।
9. खैरथल-तिजारा जिले के जिंदोली घाटी हनुमान मंदिर सड़क निमोण पर 1 करोड़ 65 लाख रुपए में खर्च होंगे।
10. नीमराणा में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खुलेगा।
11. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ा का भवन निर्माण।
12. कोटपूतली-बहरोड़ के आयुर्वेद चिकित्सालयों को जिला आयुर्वेद चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया जाएगा।
13. अलवर-बांदीकुई खंड में 70 करोड़ की लागत से आरओबी निर्माण।
14. कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दहमी में फ्लाईओवर पर ढाई करोड़ खर्च होंगे।
15. राजगढ़ व अलवर में 3 करोड़ में पेयजल व्यवस्था।
16. ऊंटोली-कोहराना से तलवाना तक 22 करोड़ से सड़क निर्माण।
17. टपूकड़ा में नाला निर्माण कार्य पर 2 करोड़ खर्च होंगे।
18. एनसीआर में सरस के आउटलेट खोले जाएंगे।
19. 200 करोड़ रुपए की लागत से अलवर में 3 लाख लीटर दूध क्षमता का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट।
20. 20 करोड़ रुपए की लागत से तिजारा व ट्यूकड़ा का ड्रेनेज प्लान तैयार किया जाएगा।
21. 50 एमटी क्षमता का सरकार द्वारा भिवाड़ी में सीएंडडीएस प्लांट स्थापित किया जाएगा।
22. 02 करोड़ रुपए की लागत से भिवाड़ी नगर परिषद के क्षेत्राधिकार में आने वाले पार्को का सौंदर्गीकरण किया जाएगा।
23. थानागाजी के प्रतापगढ़ किला, बहरोड़ का बड़ोंद महल को ईको टूरिज्म स्थल बनेगा।
24. कोटपूतली से बानसूर सीमा होते हुए नांगीवास जाटान तक साढ़े 10 किमी सड़क निर्माण पर 15.75 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
25. कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भाबरू से लुहाकना कलां 8.70 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा।
26. खैरथल-तिजारा जिले में सलारपुर में 200 केवी जीएसएस का निर्माण।
27. निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी बनेगी।
28. खैरथल तिजारा के मुंडावर कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराणा में औद्योगिक पार्क बनेंगे।
29. आइटीआइ में नई ट्रेड शुरू होगी।
30. पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं के लिए खैरथल में सैनिक कॉम्प्लेक्स की स्थापना।
31. कोटपूतली-बहरोड़ के बानसूर में खेल स्टेडियम बनेगा।
32. रामगढ़ में मिनी सचिवालय।
33. रामगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र।
34. 20 करोड़ रुपए से कुशालगढ़ तिराहे से थैंक्यू बोर्ड तक सड़क निर्माण।
35. 05 करोड़ रुपए की लागत से भर्तृहरि तिराहे पर स्थित पुलिया का जीर्णोद्धार होगा।


