Rajasthan Budget 2026 : दीया कुमारी का ऐलान, राजस्थान की जनता के लिए गुड न्यूज, 2 लाख के पार हो जाएगी सालाना इनकम

Rajasthan Budget 2026 : दीया कुमारी का ऐलान, राजस्थान की जनता के लिए गुड न्यूज, 2 लाख के पार हो जाएगी सालाना इनकम

Rajasthan Budget 2026 : भजनलाल सरकार का आज तीसरा पूर्ण बजट पेश किया जा रहा है। इस बजट को राजस्थान विधानसभा में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश कर रही हैं। दीया कुमारी ने कहा कि साल 2026-27 में राजस्थानियों की सालाना इनकम 2 लाख के पार हो जाएगी।

पिछली बार ​हरित बजट पेश किया गया था

अपनेा बजट पेश करती हुईं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा पिछली सरकार के वित्तीय कुपंबंधन से उबारने के लिए निवेश को प्रोत्साहन दिया गया है। सामाजिक आर्थिक विकास के साथ पर्यावरणीय सुरक्षा देने के लिए पिछली बार ​हरित बजट पेश किया गया था।

भजनलाल सरकार में अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा

अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए दीया कुमारी ने कहा कि भजनलाल सरकार में 41 प्रतिशत अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा। यह 41.39 प्रतिशत बढ़कर 2026-27 में 21 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। अब प्रति व्यक्ति आय 1.68 लाख से बढ़कर 2 लाख 2 हजार के पार पहुंच जाएगी।

42 हजार किलोमीटर सड़कों का किया विकास

दीया कुमारी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर 3427 करोड़ रुपए का पूंजीगत खर्च किया गया। यह खर्च अब तक का सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 42 हजार किलोमीटर सड़कों का विकास किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *