Rajasthan Budget जयपुर। राजस्थान का बजट पेश होते ही जोधपुर के लिए विकास की झड़ी लग गई है। सड़क, पेयजल, उद्योग, स्वास्थ्य, सैनिक कल्याण, पर्यटन और शहरी आधारभूत ढांचे से जुड़े दर्जनों बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कर शहर और जिले को बहुआयामी विकास पैकेज दिया गया है। आपको बता दें कि जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला है।
पर्यावरण और उद्योग
- नगर निगम जोधपुर में पीपीपी मोड पर कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट स्थापित होगा।
- पाली, जोधपुर, बालोतरा व भीलवाड़ा औद्योगिक क्षेत्रों में 50 करोड़ रुपए की लागत से IoT आधारित प्रदूषण निगरानी सिस्टम विकसित होंगे।
- जोधपुर में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
- सीईटीपी निर्माण हाइब्रिड एनुअल मोड (HAM) पर, बालोतरा सहित अन्य स्थानों पर कुल 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान।
- जोजरी नदी पुनर्जीवन के लिए एसटीपी-सीईटीपी ट्रीटेड जल आधारित योजना – 50 करोड़ रुपए।
- डीएमआईसी के तहत जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र के लिए 3600 हेक्टेयर भूमि विकसित होगी, पहले चरण में 600 करोड़ रुपए खर्च।
सड़क और कनेक्टिविटी
- बामणिया सुथारों की ढाणी से लोहावट (फलोदी) – 2 करोड़ 15 लाख रुपए।
- बोरूंदा-भोपालगढ़ से खुवासपुरा-पूंडलू वाया गोडावत – 8 करोड़ 30 लाख रुपए।
- बड़ला बासनी से पीड़ीयारों की ढाणियां (ओसियां) – 1 करोड़ 10 लाख रुपए।
- बिलाड़ा में विभिन्न सड़क निर्माण – 4 करोड़ रुपए।
- जाम्बा से सुरपुरा सड़क (फलोदी) – 12 करोड़ रुपए।
- एलसी-237 (लूणी-समदड़ी) पर ROB – 46 करोड़ 40 लाख रुपए।
- भाटी चौराहा, जलजोग चौराहा सहित अन्य स्थानों पर अंडरपास – 50 करोड़ रुपए।
- लूणी पंचायत समिति से राजाराम शिक्षण संस्थान तक फुट ओवरब्रिज – 5 करोड़ रुपए।
पेयजल
- बीकानेर, जोधपुर सहित पांच शहरों में जलापूर्ति सुधार हेतु 750 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- तख्त सागर से कुड़ी होद पाइपलाइन बदलने व सुदृढ़ीकरण – 65 करोड़ रुपए।
शहरी विकास और आवास
- चौपासनी स्कीम में 288 फ्लैट (उद्यान अपार्टमेंट) – 210 करोड़ रुपए।
- जोधपुर में स्मार्ट पार्किंग पीपीपी मोड पर विकसित होगी।
- मेहरानगढ़ फोर्ट के राव जोधा मार्ग का विकास, सौंदर्यीकरण व लाइटिंग – 10 करोड़ रुपए।
शिक्षा, विज्ञान और कौशल
- SRSAC जोधपुर में स्पेस गैलरी का निर्माण।
- मेजर शैतान सिंह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना।
सैनिक और प्रशासनिक सुविधाएं
- जोधपुर में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स (प्रथम चरण) – 36 करोड़ रुपए।
- नवीन केंद्रीय कारागृह भवन (एनबीसीसी पैटर्न) – राज्य स्तर पर 1200 करोड़ रुपए योजना में जोधपुर शामिल।
- नई पुलिस चौकी तिंवरी (ओसियां)।
- सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय – शेरगढ़।
यह वीडियो भी देखें
स्वास्थ्य
- मथुरादास माथुर चिकित्सालय में 12 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर।
- मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अत्याधुनिक विश्राम गृह (राज्य योजना 500 करोड़ रुपए में जोधपुर शामिल)।
पर्यटन और संस्कृति
- मां ऊष्ट्रवाहिनी माता मंदिर विकास।
- ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ में जोधपुर को शामिल किया गया।


