राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की चित्रकला सहित तीन विषयों की परीक्षा का समय बदल दिया है। 17 और 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं अब सुबह की बजाय दोपहर को दूसरी पारी में होंगी। परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों के नामांकन सामने आने के बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है। 10वीं के परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 12वीं के कंप्यूटर विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस की परीक्षा 17 को सुबह 8:30 से 11:45 बजे होने थी। अब दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे यानी दूसरी पारी में होगी। इसी तरह 24 को होने वाली चित्रकला की परीक्षा भी अब दूसरी पारी में ली जाएगी। जांच में 17 फरवरी को 140 और 24 को 450 से ज्यादा विद्यार्थी एनरोल मिले
बोर्ड सचिव ने बताया कि कुछ स्कूलों ने बढ़ी हुई विद्यार्थियों की क्षमता बताई थी। चेक करवाने पर पता चला कि 17 को 140 से ज्यादा विद्यार्थी एनरोल हैं। 24 को भी 450 से ज्यादा विद्यार्थी हो रहे थे। शिकायत पर बीकानेर शिक्षा विभाग ने भी अपनी 24 फरवरी की परीक्षा को आगे बढ़ाया।


