Rajasthan Accident: बाइक सवार युवकों को हरियाणा रोडवेज की बस ने कुचला, सड़क पर बिखर गए 3 दोस्तों के शव; मातम में बदली खुशियां

Rajasthan Accident: बाइक सवार युवकों को हरियाणा रोडवेज की बस ने कुचला, सड़क पर बिखर गए 3 दोस्तों के शव; मातम में बदली खुशियां

गठवाड़ी/चंदवाजी। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार देर शाम लबाना बेचवाड़ी पुलिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से हुआ। सूचना पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर यातायात व्यवस्था संभाली।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक ईद के मौके पर ताला से जयपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे खड़े अपने दो दोस्तों के पास बाइक रोक ली। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक और सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी।

शव सड़क पर बिखर गए 3 युवकों के शव

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों के शव सड़क पर बिखर गए। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ताला निवासी अब्दुल मलिक (21) पुत्र अब्दुल बारीक, मुस्तकीम शाह (21) पुत्र लियाकत शाह और साहिल पुत्र रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सरताज गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक ही बाइक पर सवार थे चार दोस्त

एसआई देवेन्द्र ने बताया कि हादसा रात करीब 7:45 बजे हुआ। चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जा रहे थे। ताला मोड़ पर लवाना पुलिया के पास हरियाणा रोडवेज की बस से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक समेत चारों दोस्त सड़क पर गिर गए।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित

हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर जाम जैसे हालात बन गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस के अनुसार दो मृतकों के शव निम्स अस्पताल और एक मृतक का शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, घायल सरफराज (18) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ईद की खुशियां मातम में बदली

हादसे में मारे गए तीन युवक ताला गांव के रहने वाले थे। ईद के मौके पर हुए हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। युवकों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *