Rajasthan: लंबी उम्र की पूजा कर लौट रहे 25 लोगों से भरी पिकअप को कंटेनर ने मारी टक्कर, उड़ गए परखच्चे, हुई इतने लोगों की मौत

Rajasthan: लंबी उम्र की पूजा कर लौट रहे 25 लोगों से भरी पिकअप को कंटेनर ने मारी टक्कर, उड़ गए परखच्चे, हुई इतने लोगों की मौत

चित्तौडगढ़ जिले में निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। हादसा निकुंभ थाना क्षेत्र के नपावली गांव के पास उस समय हुआ जब दशा माता पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पूजा से लौटते समय हुआ हादसा

निकुंभ थाने के एएसआई भागीरथ बिश्नोई ने बताया कि पिकअप में सवार सभी लोग प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव के रहने वाले थे। वे उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र में दशा माता पूजन के लिए गए थे। पूजा.अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद शाम को सभी लोग पिकअप में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप में 25 से अधिक महिलाए पुरुष और बच्चे सवार थे। इसी दौरान नपावली गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने पिकअप को टक्कर मार दी। दशा माता की अक्सर पति और परिवार के सदस्यों की लंबी उम्र की कामना के लिए की जाती है।

चालक और महिला की मौके पर मौत

हादसे में पिकअप चालक ओंकार सिंह और केबिन में बैठी जुम्मा कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार 13 अन्य लोग घायल हो गएए जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग उसमें फंस गए।

स्थानीय लोगों ने बचाई घायलों की जान

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर उपचार के लिए निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर निकुंभ थानाधिकारी राम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर उसके चालक को डिटेन कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *