Rajasthan 4th Grade Result Name Wise: राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट नाम वाइज जारी, गौरव गर्ग बने टॉपर

Rajasthan 4th Grade Result Name Wise: राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट नाम वाइज जारी, गौरव गर्ग बने टॉपर

Rajasthan 4th Grade Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का नामवार परिणाम भी जारी कर दिया है। इससे एक दिन पहले बोर्ड ने रोल नंबर के आधार पर रिजल्ट जारी किया था। इस फुल रिजल्ट में उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल दी गई है। इसमें नाम, रैंक, रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, माता-पिता का नाम और कैटेगरी की जानकारी शामिल है। यानी अब अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन की पूरी तस्वीर देख सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 53,750 पद भरे जाने हैं। परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

Rajasthan 4th Grade Result Name Wise: टॉपर बने गौरव कुमार गर्ग

इस भर्ती परीक्षा में गौरव कुमार गर्ग ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 200 में से 184.4274 नॉर्मलाइज्ड अंक प्राप्त किए हैं, जबकि उनके रॉ मार्क्स 179.8319 रहे। रोल नंबर 1849671 वाले गौरव ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं और इसी के साथ वे राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के टॉपर बन गए हैं। नामवार रिजल्ट की फाइल काफी भारी होने की वजह से अभी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी है। इस बारे में चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पूरी डिटेल वाला रिजल्ट डॉक्यूमेंट शेयर कर दिया गया है। इसमें 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की पूरी जानकारी है, इसलिए वेबसाइट पर अपलोड होने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है।

Rajasthan 4th Grade Result: देखें टॉपर के नाम

मेरिट रॉ अंक नॉर्मलाइज्ड अंक अभ्यर्थी ID अभ्यर्थी का नाम पिता का नाम माता का नाम लिंग कैटेगरी
1 179.8319 184.4274 1849671 गौरव कुमार गर्ग दिनेश चंद गर्ग ललिता देवी पुरुष ईडब्ल्यूएस
2 190.9605 184.4274 1112055 मनीष घासल घेवर राम इंद्रा देवी पुरुष ओबीसी
3 184.1808 184.4274 2176312 रमेश कुमार भगीरथ मल शिलोचना देवी पुरुष ओबीसी
4 181.5126 184.4274 2550253 सोहेल खान इशाक मोहम्मद तेली सजना बानो पुरुष ओबीसी
5 183.7535 184.4274 3075237 दिनेश कुमार गुर्जर छोटू लाल गुर्जर शांति देवी पुरुष एमबीसी
6 179.8319 184.4274 1919620 हंसराज गुर्जर सेडू राम गुर्जर बिमला देवी पुरुष एमबीसी
7 186.3248 184.4274 3421490 धर्मेन्द्र हनुमान राम निरमा पुरुष ओबीसी
8 179.4872 182.4052 3371983 राहुल गुधेनिया स्व. पुरूषोत्तम लाल शर्मा संतोष पुरुष ईडब्ल्यूएस
9 182.6331 182.4052 2788522 दीपक सिंह भगवान सिंह उर्मिला पुरुष ओबीसी
10 179.4872 182.4052 3192180 सतेंदर सिंह जल सिंह मैना देवी पुरुष ओबीसी
11 180.3922 182.4016 2637744 बबलु सैनी प्रेमराज सैनी ग्यारसी देवी पुरुष ओबीसी
12 182.4859 182.3950 1968460 ललित कुमार सैन चन्द्र शेखर सैन शीला देवी पुरुष ओबीसी
13 182.4859 182.3950 1942952 धर्मेन्द्र चौधरी नेमा राम चौधरी बिमला देवी पुरुष ओबीसी
14 190.3955 182.3850 1286162 आशीष कुमार ओम प्रकाश राजश्री देवी पुरुष ओबीसी
15 190.3955 182.3850 1433329 नेहा अमेटा विनोद अमेटा गीता देवी महिला जनरल
16 179.8319 181.7458 2523585 दिनेश कुमार स्वामी सूरजमल स्वामी पिस्ता देवी पुरुष ओबीसी
17 179.8319 181.7458 2349199 साजिद खान अब्दुल रसीद खान शकीला पुरुष ओबीसी
18 179.8319 181.7458 2360918 शैलेन्द्र सिंह उदय सिंह संतोष कंवर पुरुष ओबीसी
19 179.8319 181.7458 2354257 रमेश जाट छगना राम हीरा देवी पुरुष ओबीसी
20 181.5126 181.7458 2902756 रौनक शर्मा सांवरमल शर्मा कौशल्या देवी पुरुष ईडब्ल्यूएस

Rajasthan 4th Grade Result: अगला चरण डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

बोर्ड के मुताबिक चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर की जा रही है। लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी कागजात सही पाए जाने पर मेरिट के अनुसार अंतिम लिस्ट तैयार की जाएगी और संबंधित विभागों को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *