Rajasthan 4th Grade Document Verification: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

Rajasthan 4th Grade Document Verification: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

Rajasthan 4th Grade Document Verification: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों हर अपडेट बेहद अहम है। खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो पिछले साल निकली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के अंतिम चरण तक पहुंच चुके हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 53,750 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है। इन दिनों भर्ती के तहत डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन से पहले स्क्रूटनी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। बोर्ड ने स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 फरवरी से बढ़ाकर अब 2 मार्च कर दी है। यानी जिन अभ्यर्थियों से पहले मौका छूट गया था, उनके पास अब सात दिन का अतिरिक्त समय है।

Rajasthan 4th Grade Bharti: 9 फरवरी से ऑनलाइन स्क्रूटनी

इस भर्ती में कुल पदों के मुकाबले दोगुने अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। 9 फरवरी से ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। कुल 1.45 लाख अभ्यर्थियों को यह फॉर्म भरना था, लेकिन तय तारीख तक करीब 1.25 लाख उम्मीदवार ही आवेदन कर पाए। लगभग 20 हजार अभ्यर्थी तकनीकी कारणों से पीछे रह गए थे।

Rajasthan 4th Grade Exam: 9 मार्च से शुरू होगा डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के तहत डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का काम शिक्षा विभाग के जरिए मंडल स्तर पर किया जाएगा। प्रदेश के 9 मंडलों में यह प्रक्रिया आयोजित होगी और हर मंडल में औसतन 16 हजार अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 9 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगा।

Rajasthan 4th Grade Document Verification: डॉक्यूमेंट लिस्ट

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
  • परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका / प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट मान्य)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC अभ्यर्थियों हेतु)
  • निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान का)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो
  • सभी डाक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *