राजस्थान के भीलवाड़ा में 5 लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया। इनमें तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हैं और शादी वाले घर से शराब की बोतलें समझकर एसिड ले आए थे। हादसा जिले के अलोली गांव में गुरुवार देर रात को हुआ। अपने घर पर पीया एसिड पुलिस के अनुसार गांव के एक परिवार 11 फरवरी को शादी थी। अगले सुबह 5 लोग खाना मांगने इस घर में आए थे। इसके बाद यहां सफाई करने लग गए। दावा है कि इसी दौरान उन्होंने शराब समझकर एसिड की बोतलें चुरा लीं। सफाई के कुछ घंटे बाद ये सभी अपने घर चले गए। 12 फरवरी की शाम के सभी ने शराब समझकर ये एसिड पी लिया। सभी की हॉस्पिटल में मौत एसिड पीने के कुछ मिनटों बाद ही इनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के मेंबर इन्हें गंगापुर के हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां गुरुवार रात को तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों को भीलवाड़ा के हॉस्पिटल रेफर कर दिया। एक मौत भीलवाड़ा में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो गई। वहीं, सनू (22) पुत्र पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर है।
राजस्थान- शराब समझकर एसिड पीया, 4 की मौत:मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी वाले घर से चुराकर लाए थे बोतलें


