नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारिश-ओलावृष्टि से जुड़ी है। राजस्थान में शुक्रवार को बीकानेर-जैसलमेर में ओलों की चादर बिछ गई। अजमेर-नागौर समेत कई जिलों में बारिश हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. SI भर्ती परीक्षा पर SC ने अपना आदेश किया संशोधित
SI भर्ती-2025 की परीक्षा से 2 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने RPSC को राहत दी है। स्पेशल वेकेशन बेंच ने 1 दिन पहले के आदेश में संशोधन करते हुए ओवरएज अभ्यर्थियों को दी गई राहत के दायरे सीमित कर दिया। अब हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाले 713 ओवरएज अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें 2. NSUI कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए ले गई पुलिस
राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मुख्य गेट के सामने बैरिकेडिंग कर रखी थी। NSUI कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर आगे जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. असिस्टेंट प्रोफेसर की हार्टअटैक से मौत
अलवर में सरकारी कॉलेज में पोस्टेड 44 साल के असिस्टेंट प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे सुबह करीब 5:15 बजे बाथरूम से निकलते ही गिर पड़े। परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के अनुसार, उनके हार्ट का साइज कुछ फूला हुआ मिला। पूरी खबर पढ़ें 4. रेगिस्तान में बिछी ओलों की चादर
राजस्थान में शुक्रवार को अजमेर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, सीकर, कुचामन-डीडवाना और जालोर सहित कई जिलों में बारिश हुई। जैसलमेर-बीकानेर में ओले भी गिरे। चूरू में धूल गुबार छा गया। बारिश-ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें 5. ट्रैफिक कॉन्स्टेबल और व्यापारी में चालान को लेकर विवाद
कोटा में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल और व्यापारी में चालान काटने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान व्यापारी के चेहरे पर चोट लगने से खून निकलने लगा। इसके बाद मौके पर लोग जमा हो गए और माहौल गरमा गया। स्थिति बिगड़ने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने लोगों से कहा- मेरे कपड़े फाड़ लो। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. ऑडी कार में तस्करी कर रही थी महिलाएं
कोटा में 2 महिलाओं ऑडी कार में डोडा चूरा की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। नाकाबंदी के दौरान ड्राइवर कार को अस्थायी टोल की बजाय मेन टोल की तरफ मोड़ने लगा तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार को जब्त कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 7. युवक की मौत के बाद सड़क पर लेटा भाई
भरतपुर में सड़क हादसे में घायल लड़के की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। हॉस्पिटल से शव उठाकर लाए और बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान मृतक का बड़ा भाई एक ऑटो के आगे लेट गया और जोर-जोर से रोने लगा। करीब 30 मिनट तक रास्ता जाम रहा। पूरी खबर पढ़ें 8. छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई का मर्डर किया
उदयपुर में जमीन के विवाद में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर गया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी छोटा भाई फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. बीजेपी विधायकों में सड़क बंटी, आधी चमचमाती आधी टूटी
अजमेर में 2 किलोमीटर लंबी सड़क 2 विधानसभा क्षेत्रों में बंटने के कारण एक तरफ तो नई बन गई, लेकिन दूसरी तरफ नहीं बनी। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की सिफारिश पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तो सड़क चमचमाती हुई बन गई, लेकिन अनिता भदेल के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सड़क टूटी-फूटी है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन
जयपुर में शनिवार को पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की ओर से जवाहर कला केंद्र में इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा।


