राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:विदेशी महिला को भीड़ ने घेरा-खींचा; थार पलटी, 2 युवकों की मौत; खेत में पहुंचे फ्रांस के टूरिस्ट, लोकगीतों पर नाचे

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:विदेशी महिला को भीड़ ने घेरा-खींचा; थार पलटी, 2 युवकों की मौत; खेत में पहुंचे फ्रांस के टूरिस्ट, लोकगीतों पर नाचे

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर फलोदी जिले से है। यहां टायर फटने से तेज रफ्तार थार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर से अजमेर, दिल्ली, सीकर जाना महंगा होगा
जयपुर से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में NHAI बढ़ोतरी की है। इसमें जयपुर में रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, जयपुर-सीकर और जयपुर-दौसा हाईवे पर बने टोल प्लाजा शामिल हैं। ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। हालांकि कार के लिए टोल नहीं बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें 2. थार पलटी, उछलकर बाहर गिरे 2 युवकों की मौत
फलोदी जिले में टायर फटने से बेकाबू हुई तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई। थार में बैठे 2 युवक उछलकर करीब 40 फीट दूर जाकर गिरे। रेलिंग से टकराने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक में फंसा रह गया, जिसकी वजह से सुरक्षित बच गया। पूरी खबर पढ़ें 3. सेल्फी के लिए विदेशी महिला को भीड़ ने घेरा-खींचा
जयपुर में विदेशी महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। युवकों ने सेल्फी लेने के बहाने महिला के गले में हाथ डाला और अपनी ओर खींचा। युवकों ने वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की ओर से साइबर सेल की मदद से वीडियो की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें 4. राज्यपाल बोले- नौकरी मिली तो छोकरी भी अच्छी मिल सकती है
सीकर की शेखावटी यूनिवर्सिटी में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा- आपने डिग्री तो हासिल की, लेकिन उसके बाद क्या करोगे। नौकरी मिली तो मिल जाएगी। बिजनेस करना होगा तो बिजनेस करोगे। लेकिन अपने को अच्छी नौकरी और झटपट नौकरी चाहिए। नौकरी मिली तो जल्दी छोकरी भी मिल सकती है, वरना नहीं। पूरी खबर पढ़ें 5. एंबुलेंस में शव रखकर सड़क पर बैठे 300 लोग
उदयपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। एंबुलेंस में शव रखकर करीब 300 लोग ट्रैक्टर मालिक के घर ले जाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान एक महिला ने कहा- मैं जान से मार दूंगी। हमें न्याय चाहिए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. करण जौहर ने पूरा थिएटर बुक कर देखी धुरंधर-2 मूवी
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा थिएटर बुक कराकर धुरंधर-2 मूवी देखी। प्राइवेट स्क्रीनिंग में करण के साथ केवल उनके कुछ टीम मेंबर्स थे। मूवी के बाद करण ने कहा- सिंगल स्क्रीन हॉल ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। उन्होंने धुरंधर- 2 को जबरदस्त मूवी बताया। पूरी खबर पढ़ें 7. राजस्थान में BJP को 87, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन
राजस्थान में साल 2024-25 में राजनीतिक पार्टियों को कुल 112.97 करोड़ का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा 87.51 करोड़ बीजेपी को और कांग्रेस को 25 करोड़ मिले हैं। चुनाव आयोग में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए गए चंदे के ब्योरे पर ADR की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 8. 25 साल के युवक की पानी पीते-पीते हार्टअटैक से मौत
अजमेर में 25 साल के युवक की पानी पीते समय हार्टअटैक आने से मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोस्त उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अपने दोस्तों के साथ चाय की थड़ी पर रुका था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. खेत में पहुंचे फ्रांस के टूरिस्ट, लोकगीतों पर नाचे
अलवर में सिलीसेढ़ घूमने आए फ्रांस के पर्यटक एक खेत में पहुंचे और किसान की थ्रेसर से गेहूं की फसल निकलवाने में मदद की। किसान हिंदी में बोल रहे थे तो टूरिस्ट को भाषा समझ नहीं आ रही थी। वो इशारों में ही समझ पा रहे थे। इस दौरान टूरिस्ट लोकगीतों पर जमकर नाचे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. जयपुर में संत संसद का आयोजन कल
जयपुर में 29 मार्च को संत संसद का आयोजन होगा, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री सहित कई संत सनातन धर्म और समसामयिक विषयों पर चर्चा करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *