राजा वड़िंग ने लगाई निगम अफसरों की क्लास:एमपी लैंड के फंड, पार्षदों की अनदेखी व भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के निदए निर्देश

राजा वड़िंग ने लगाई निगम अफसरों की क्लास:एमपी लैंड के फंड, पार्षदों की अनदेखी व भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के निदए निर्देश

लुधियाना से सांसद व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कांग्रेसी कौंसलरों को लेकर नगर निगम जोन डी दफ्तर में पहुंचे। राजा वड़िंग ने बैठक में निगम कमिश्नर समेत तमाम अफसरों को दो टूक कह दिया कि कांग्रेस के कौंसलरों की अनदेखी न की जाए। चुना हुआ कौंसलर जो काम लेकर आता है उसके काम जरूर किए जाएं। बैठक में राजा वड़िंग ने नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार पर भी अफसरों को आगाह किया और निगम कमिश्नर से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा। वड़िंग ने कहा कि अगर निगम कमिश्नर ने कार्रवाई नहीं की तो वो आरटीआई के जरिए भ्रष्टाचार का उजागर करेंगे और विजिलेंस को शिकायत देंगे। वड़िंग ने अफसरों को कहा कि वो पार्षदों के काम न लटकाएं। राजा वड़िंग ने बैठक में पार्षद पति व भारत भूषण आशु के पीए रहे इंद्रजीत इंदी के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे पर जवाब मांगा। वड़िंग ने बताया कि उन्होंने अफसरों को साफ कह दिया कि जन प्रतिनिधि के अलावा आम लोगों के खिलाफ भी झूठे पर्चे और कार्रवाई न की जाए। निगम की हर शाखा में भ्रष्टाचार राजा वड़िंग ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नगर निगम की हर शाखा में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि नगर निगम में आउट सोर्स पर जो कर्मचारी रखे जाने हैं उनसे कोई अफसर रिश्वत मांग रहा है। नगर निगम में कई कर्मचारी सिर्फ कागजों में काम कर रहे हैं। एमपी लैंड का 2.50 करोड़ रुपए नगर निगम के पास पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कमिश्नर व अफसर उस पैसे को खर्च करने में नाकाम हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद कोटे में काम हो रहे हैं तो उसमें एमएलए हस्तक्षेप कर रहे हैं। शहर में सफाई नहीं हो पा रही है। राजा वड़िंग ने कहा कि कागजों में कर्मचारी काम कर रहे हैं लेकिन वो हैं ही नहीं। उनका वेतन कुछ अफसर लेकर जा रहे हैं। नगर निगम से ट्रैक्टर, ट्रॉलियां व अन्य सामान गायब है। नगर निगम के ड्राइवर एमएलए व अफसरों के घरों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की जानकारी आरटीआई के माध्यम से लेंगे। उसके बाद शिकायत करेंगे और आंदोलन भी करेंगे। राजा वड़िंग ने बताया कि उन्हें कमिश्नर ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि हर मामले की जांच की जाएगी और चुने हुए पार्षदों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *