राजा भैया की बेटी राघवी बोली जानलेवा हमला हुआ:घर के गेट-कार में लगाई आग, CCTV में कैद हुआ अज्ञात हमलावर, फोटो-वीडियो जारी किया

राजा भैया की बेटी राघवी बोली जानलेवा हमला हुआ:घर के गेट-कार में लगाई आग, CCTV में कैद हुआ अज्ञात हमलावर, फोटो-वीडियो जारी किया

कुंडा विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो और पोस्ट शेयर कर बड़ा दावा किया है। राघवी ने दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित अपने घर पर हुए जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी, मां भानवी सिंह और बहन की जान को गंभीर खतरा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस और संबंधित अधिकारियों से तुरंत सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। राघवी बोली कि मेरा परिवार सुरक्षित नहीं राघवी कुमारी ने अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले कई महीनों से, बल्कि कई सालों से मैं, मेरी मां और बहन खतरे में हैं। हमने हमेशा कानून का रास्ता अपनाया, पुलिस से मदद मांगी, शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिले। हाल ही में सफदरजंग थाने में FIR दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी थी। ये सीसीटीवी जारी किया है- सीसीटीवी में हमलावर कैद सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि राघवी की मां भानवी सिंह की MP-MLA कोर्ट (राउज एवेन्यू) में सुनवाई से ठीक एक रात पहले उनके घर के मुख्य गेट और स्विफ्ट कार को आग के हवाले कर दिया गया। CCTV फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को हथियार जैसा कुछ पकड़े गेट पार करने की कोशिश करते, दीवार फांदते और फिर कार व गेट में आग लगाते हुए साफ देखा जा सकता है। राघवी ने लिखा कि सालों का यह डर और दहशत हद पार कर चुका है राघवी ने लिखा, “हम तीन अकेली महिलाएं हैं। इस तरह के हमले नजरअंदाज नहीं किए जा सकते। सालों का यह डर और दहशत अब हद पार कर चुका है। उम्मीद सिर्फ इतनी है कि न्याय मिले और हमें मूलभूत सुरक्षा मिले। हमारी सुरक्षा कोई सौदा नहीं, यह हमारा अधिकार है। मां के समर्थन में पहले भी उठा चुकी हैं आवाज यह घटना राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच सामने आई है, जिसमें पहले भी कई गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लग चुके हैं। राघवी ने पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी मां के समर्थन में आवाज उठाई थी। अब जानिए राजा भैया और भानवी सिंह के बीच का विवाद? भानवी सिंह और उनके पति राजा भैया के बीच तलाक का केस चल रहा है। भानवी ने नवंबर, 2022 में उन्होंने दिल्ली की साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। साल 2025 में भी उनके मामले ने तूल पकड़ा। भानवी सिंह ने 3 जून, 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में जाकर अपने पति रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *