मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल झामु कुमार उर्फ राजा को अहियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। राजा पर पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS) और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अहियापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा मुरादपुर दुल्ला इलाके में चोरी के मोबाइल के साथ घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घेराबंदी कर राजा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पेट्रोल पंप से 27 लाख रुपये की लूट का था आरोप पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार झामु कुमार उर्फ राजा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह जिले के सबसे सक्रिय और खतरनाक अपराधियों में से एक माना जाता था। उस पर पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के पेट्रोल पंप से 27 लाख रुपये की लूट का मुख्य आरोप है। इसके अलावा, राजा पर नाबालिगों के खिलाफ अपराध (पॉक्सो एक्ट) और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार (NDPS) के तहत भी गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और लंबे समय से पुलिस से फरार चल रहा था। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी सिटी एसपी ने बताया कि राजा की गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े पुराने मामलों की फाइलों को दोबारा खंगाल रही है। उन्होंने कहा, “पूछताछ में राजा के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। जरूरत पड़ने पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि लूट के अन्य मामलों और गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।” फिलहाल, पुलिस राजा के सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल झामु कुमार उर्फ राजा को अहियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। राजा पर पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS) और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अहियापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा मुरादपुर दुल्ला इलाके में चोरी के मोबाइल के साथ घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घेराबंदी कर राजा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पेट्रोल पंप से 27 लाख रुपये की लूट का था आरोप पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार झामु कुमार उर्फ राजा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह जिले के सबसे सक्रिय और खतरनाक अपराधियों में से एक माना जाता था। उस पर पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के पेट्रोल पंप से 27 लाख रुपये की लूट का मुख्य आरोप है। इसके अलावा, राजा पर नाबालिगों के खिलाफ अपराध (पॉक्सो एक्ट) और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार (NDPS) के तहत भी गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और लंबे समय से पुलिस से फरार चल रहा था। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी सिटी एसपी ने बताया कि राजा की गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े पुराने मामलों की फाइलों को दोबारा खंगाल रही है। उन्होंने कहा, “पूछताछ में राजा के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। जरूरत पड़ने पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि लूट के अन्य मामलों और गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।” फिलहाल, पुलिस राजा के सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


