कटिहार पुलिस केंद्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस, अनुशासन और कार्य में एकरूपता सुनिश्चित करना था। शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए दौड़ और विभिन्न ड्रिल कराए परेड में पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए दौड़ और विभिन्न ड्रिल कराए गए। टर्नआउट चेक के तहत वर्दी, स्वच्छता और अनुशासन का निरीक्षण किया गया। टोलीवार ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल में समन्वय और सामूहिक कार्य क्षमता बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मानसिक, शारीरिक और आत्मविकास के लिए नियमित योग प्रशिक्षण इसके अतिरिक्त, कटिहार पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक और आत्मविकास के लिए नियमित योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह उनके समग्र व्यक्तित्व विकास और कार्यकुशलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कटिहार पुलिस केंद्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस, अनुशासन और कार्य में एकरूपता सुनिश्चित करना था। शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए दौड़ और विभिन्न ड्रिल कराए परेड में पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए दौड़ और विभिन्न ड्रिल कराए गए। टर्नआउट चेक के तहत वर्दी, स्वच्छता और अनुशासन का निरीक्षण किया गया। टोलीवार ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल में समन्वय और सामूहिक कार्य क्षमता बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मानसिक, शारीरिक और आत्मविकास के लिए नियमित योग प्रशिक्षण इसके अतिरिक्त, कटिहार पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक और आत्मविकास के लिए नियमित योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह उनके समग्र व्यक्तित्व विकास और कार्यकुशलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


