हाथ में मछली पकड़ कर, जय श्रीराम के नारे लगाए…नवरात्रि में इस तरह क्यों घूम रहे BJP नेता?

हाथ में मछली पकड़ कर, जय श्रीराम के नारे लगाए…नवरात्रि में इस तरह क्यों घूम रहे BJP नेता?

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण का ऐलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस चुनावी माहौल के बीच बीजेपी नेताओं ने प्रचार का अनोखा तरीका निकाला है। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे कुछ बीजेपी नेताओं का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाथ में मछली पकड़ कर और गले में पार्टी का पट्टा डाले प्रचार कर रहे बीजेपी नेता

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी नेताओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कुछ बीजेपी नेता गले में पार्टी का पट्टा डालकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान एक बीजेपी नेता ने अपने हाथ में मछली पकड़ रखी है। चुनाव प्रचार कर रहे सभी बीजेपी नेता जय श्रीराम, भारत माता की जय और जय बीजेपी के नारे लगा रहे हैं।

नवरात्रि के समय हाथ में मछली पकड़कर घूम रहे बीजेपी नेता

पश्चमि बंगाल में बीजेपी नेताओं के चुनाव प्रचार का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है। यूजर्स का कहना है कि हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि के समय में मां दुर्गा की उपासना होती है। इस मौके पर बीजेपी नेता हाथ में मछली लेकर घूम रहे हैं, यह उचित नहीं है। बीजेपी के लोग हिंदू धर्म की बात करते हैं, लेकिन उनका चुनाव प्रचार करने का यह कारनामा बेहद शर्मनाक है। प्रचार कर रहे नेता जय श्रीराम के नारे भी लगा रहे हैं। ये लोग धर्म का अपमान कर रहे हैं। बता दें कि चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो गई है।

पश्चिम बंगाल में कब होगा चुनाव?

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 155 सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 111 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।

लेफ्ट फ्रंट ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए लेफ्ट फ्रंट (वाम मोर्चा) ने भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। लेफ्ट फ्रंट ने अपनी पहली लिस्ट में 192 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। पश्चिम बंगाल लेफ्ट फ्रंट के अध्यक्ष और वरिष्ठ CPI(M) नेता बिमान बोस ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वाम मोर्चा की लिस्ट के मुताबिक, CPI(M)- 142 सीटों पर, फॉरवर्ड ब्लॉक- 21, RSP- 13, CPI- 14, RCPI- 1 और MCP- 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *