Raipur: पीएम मोदी राज्यसभा में बोले- बस्तर में बह रही विकास की धारा

Raipur: पीएम मोदी राज्यसभा में बोले- बस्तर में बह रही विकास की धारा

संसद के बजट सत्र (Budget Session) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी को राज्यसभा (Rajya Sabha) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव (Motion of Thanks) पर बोलते हुए बस्तर का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में बस्तर ओलंपिक (Bastar Olympics) के नाम से जाना जा रहा है। विकास की धारा अब बस्तर के गांव-गांव तक पहुंच रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर (Raipur) में कहा कि आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बस्तर ओलंपिक का उल्लेख इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के संकल्प से आज बस्तर विकास के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर है। बदलते बस्तर की इस गौरवगाथा के लिए उनका हृदय से धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मोबाइल टावर स्कीम से होगा ई गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *