छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 फरवरी को राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म शतक (Shatak) देखी।वीर सावरकर (Veer Savarkar) की पुण्यतिथि पर फिल्म शतक देखने पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि आरएसएस (RSS) के राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है।मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के तप, त्याग और दूरदर्शी विचारों से प्रारंभ हुई इस यात्रा को माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ने नई दिशा और संगठनात्मक शक्ति प्रदान की। एक शताब्दी का यह इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत प्रमाण है।सीएम साय ने कहा कि संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुंचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को टैक्स फ्री (Tax Free) करने का निर्णय लिया गया है।सीएम साय ने मंत्रिमंडल (Chhattisgarh Cabinet) के सहयोगियों रामविचार नेताम, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल और विधायकों व जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म शतक देखी।