Raipur: छत्तीसगढ़ में अब 5 फरवरी तक एमएसपी पर होगी धान खरीदी

Raipur: छत्तीसगढ़ में अब 5 फरवरी तक एमएसपी पर होगी धान खरीदी

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित और मांग को ध्यान में रखकर धान खरीदी (Dhan Kharidi) की तिथि में दो दिन की वृद्धि करने का बड़ा फैसला किया है। प्रदेश के ऐसे किसान (Farmers) जो पंजीकृत है और जिनका टोकन कट चुका है, उन किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 4 और 5 फरवरी को भी खरीदा जाएगा। बता दें कि प्रदेश में 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी (Paddy Procurement) का महाभियान शुरू हुआ। इसके तहत 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से एमएसपी पर लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 33149 करोड़ रुपए का भुगतान बैंक लिंकिंग (Bank Linking) व्यवस्था के तहत किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : ऐतिहासिक उपलब्धि का दावा, केंद्रों में हालात बेकाबू, तारीख बढ़ाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *