Raipur news: मुख्यमंत्री ने झकझोरा तब जागे अफसर, दो दुकानों पर की कार्रवाई, जब्त किया चाइनीज मांझा

Raipur news: मुख्यमंत्री ने झकझोरा तब जागे अफसर, दो दुकानों पर की कार्रवाई, जब्त किया  चाइनीज मांझा

Raipur news: चाइनीज मांझे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के झकझोरने के बाद आखिरकार अफसरों की नींद टूटी। बुधवार को मनाई जाने वाली मकर संक्रांति से एक दिन पहले अफसर कार्रवाई और लोगों को जागरूक करने का दावा कर रहे हैं। ब्राह्मणपारा की नेहा यादव के घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को आदेश दिए थे।

इसके बाद मंगलवार को कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझा भी जब्त किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय पर्यावरण संरक्षण मंडल के जिम्मेदारों ने मंगलवार को बच्चों की सुरक्षा का हवाला देकर जागरुकता अभियान चलाया। सरकारी पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ शासन-प्रशासन किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं करता है।

नतीजा, ऐसा गैर जिम्मेदार अमला तब तक ऑफिस से बाहर नहीं निकलता जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए। जैसे ही इस तरह की घटना मकर संक्रांति के समय हुई तो क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल और निगम प्रशासन दोनों की गहरी नींद खुली। दो दिनों से चाइनीज मांझे के खिलाफ दुकानों में पहुंच रहे हैं। जिम्मेदार प्रकाश रबड़े आए सामने मुख्यमंत्री की कड़ी टिप्पणी के बाद हड़बड़ाए क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल के जिम्मेदार अधिकारी प्रकाश कुमार रबड़े भी तब जागे, जब चाइनीज मांझे से घायल 24 वर्षीय नेहा के होंठ में 10 टांके आ गए। इस घटना के बाद जागरुकता अभियान और पम्पलेट बांटने की जानकारी देने के लिए विभाग के अधिकारी प्रकाश रबड़े सामने आए।

नायलॉन और रासायनिक तत्वों से बनता है, इसलिए नहीं टूटता बडे यह बताने आगे आए कि चाइनीज मांझा नायलॉन और रासायनिक तत्वों से बना होता है, जो न तो आसानी से नष्ट होता है और न ही पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। कहीं चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री या उपयोग देखें तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें।इन्होंने भी चुप्पी तोड़ी, कलेक्टर, एसएसपी, निगम आयुक्त सबका बयान आयामकर संक्रांति के ऐन त्योहार के वक्त जब हजारों क्विंटल प्रतिबंधित मांझा बिक चुका है, अब जाकर कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी लाल उम्मेद सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप का साझा बयान सामने आया कि चाइनीज मांझे से बचकर रहें। सभी जोन और पर्यावरण संरक्षण मंडल प्रतिबंधित मांझा के खिलाफ अभियान चलाए।

दो दुकानों से 8 बंडल प्रतिबंधित मांझा जब्त

निगम जोन 6 पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम के साथ चाइनीज मांझे की जांच करने दुकानों पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान लगभग 8 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया गया है। संतोषी नगर और भाठागांव चौक के पास 2 दुकानों से लगभग 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया है। जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र में लगातार जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *