30 मार्च को पेश होगा रायपुर नगर निगम का बजट:महापौर पेश करेंगी 2026-27 का बजट, सुबह 11 बजे से बैठक; 1 घंटे का प्रश्नकाल

30 मार्च को पेश होगा रायपुर नगर निगम का बजट:महापौर पेश करेंगी 2026-27 का बजट, सुबह 11 बजे से बैठक; 1 घंटे का प्रश्नकाल

रायपुर नगर निगम का बजट 30 मार्च 2026 को पेश किया जाएगा, सामान्य सभा की सुबह 11 बजे की बैटक के दौरान बजट पेश किया जाएगा। नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ के निर्देश पर बैठक महात्मा गांधी सदन स्थित निगम मुख्यालय के चौथे तल पर होगी। बैठक की शुरुआत पिछली सामान्य सभा की कार्यवाही की पुष्टि से होगी। इसके बाद नियमानुसार 1 घंटे का प्रश्नकाल रखा गया है, जिसमें पार्षद विभिन्न मुद्दे उठा सकेंगे। महापौर पेश करेंगी बजट बैठक में महापौर मीनल चौबे वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगी। इस दौरान महापौर का बजट पर अभिभाषण भी होगा, जिसमें शहर के विकास कार्यों और योजनाओं की रूपरेखा सामने रखी जाएगी। 17 एजेंडों पर होगी चर्चा सामान्य सभा में कुल 17 एजेंडों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें नगर विकास कार्य, नामकरण सहित अन्य प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में मेयर इन काउंसिल (MIC) के संकल्प के अनुसार एजेंडावार चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *