Raipur: सीएम साय बोले- अन्नदाताओं के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

Raipur: सीएम साय बोले- अन्नदाताओं के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 13 मार्च को असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Prime Minister Kisan Samman Nidhi) योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के 24 लाख 71 हजार किसानों के खातों में 498.83 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस (PM Kisan Utsav Diwas) एवं प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान योजना राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम साय ने कहा कि किसानों (Farmers) को हर वर्ष तीन किस्तों में कुल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो किसानों के परिश्रम और उनके योगदान के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है।

यह भी पढ़ें : गृहमंत्री विजय शर्मा बोले अफीम की खेती पर कार्रवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *