छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के नौवें दिन 12 मार्च को देर रात भाजपा विधायक दल की अहम बैठक नवा रायपुर (Nava Raipur) स्थित सीएम हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने की। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव उपस्थित थे।बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) के बजट सत्र की रणनीति और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।बताया जाता है कि बैठक में धर्मांतरण विरोधी कानून (Anti Conversion Law) सहित बजट सत्र के दौरान सदन में पेश किए जाने वाले विभिन्न विधेयकों को लेकर विधायकों से चर्चा की गई।बैठक में कैबिनेट मंत्रियों सहित सभी बीजेपी विधायक उपस्थित थे। बिहार (Bihar) दौरे पर होने के कारण डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्हें राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव के लिए भाजपा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।