राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने होली (Holi) से पहले 3 मार्च को उम्मीदवारों का ऐलान किया। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर (Raipur) में कहा कि भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। इस मौके पर लक्ष्मी वर्मा (BJP Candidate Laxmi Verma) भी उपस्थित थीं।
यह भी पढ़ें : होली पर मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, ग्रामीण डिजिटलीकरण के लिए 3942 करोड़ मंजूर


